Go Back
गोभी का अचार | फूलगोभी का राइ का अचार रेसिपी | gobhi ka achar in hindi | cauliflower pickle recipe in hindi | gobi pickle recipe in hindi

गोभी का अचार | फूलगोभी का राइ का अचार रेसिपी | Gobhi ka Achar in Hindi | Cauliflower Pickle Recipe in Hindi

Garima Rastogi Dublish
इंडियन फूलगोभी का अचार रेसिपी (phool gobhi achar recipe in hindi) उर्फ गोभी का अचार (gobhi ka achar in hindi) या गोभी का राय का अचार (gobhi ka rai ka achar) एक स्वादिष्ट और सेहतमंद अचार है।
Prep Time 5 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 25 minutes
Course Condiment
Cuisine Indian
Servings 15
Calories 80 kcal

Ingredients
  

गोभी का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • 500 ग्राम फूलगोभी (कटी हुई)
  • ¼ कप सरसों का तेल
  • ¼ चम्मच हींग
  • 2 बड़े चम्मच राई (पिसी हुई)
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच नमक (स्वादानुसार समायोजित करें)

Instructions
 

गोभी का अचार कैसे बनाये | फूलगोभी का राइ का अचार बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले फूलगोभी को मीडियम साइज में काट लें।
  • दूसरा, गोभी को धोकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
  • इसके अलावा, एक बर्तन में पर्याप्त पानी गरम करें। गोभी के सभी टुकड़ों को उबलते पानी में डालकर 3-4 मिनिट तक उबालें।
  • इसके बाद, सब्जी को छलनी की मदद से पानी छान लें।
  • अब गोबी को मोटे कपड़े पर 4-5 घंटे के लिए धूप में सुखा लें।
  • जब सारा पानी सूख जाए तो गोभी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए।
  • इसके अतिरिक्त, सरसों का तेल, हींग, राई (पिसी हुई), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक (स्वाद के अनुसार समायोजित करें) डालें।
  • सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
  • उसके बाद, गोभी का राय अचार (gobhi ka rai ka achar) को सूखे कांच या प्लास्टिक कंटेनर में भर दें।
  • अब अचार को 3-4 दिन के लिए धूप में रख दें।
  • फूलगोभी के अचार (phool gobhi ka achar) को दिन में एक बार चलाएं।
  • 3-4 दिन में अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जायेगा।
  • आखिर में गोभी का अचार (gobhi ka achar in hindi) बनकर तैयार है।
  • आप चाहें तो इस इंडियन गोभी के अचार की रेसिपी बना सकते हैं और 20-25 दिनों तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • स्वादिष्ट गोभी के अचार के अचार(gobi ka achar in hindi) के साथ नाश्ते और भोजन का आनंद लें!